मप्र में फिर हुए आईएएस तबादले शासन ने देर रात जारी की सूची
bhopal,  IAS transfer, rule released ,late night
भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। राज्य शासन ने शुक्रवार देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। कुछ माह पहले होशंगाबाद में एसडीएम के साथ रेत विवाद के बाद हटाए गए शीलेंद्र सिंह को फिर से कलेक्टर बनाते हुए छतरपुर भेजा गया है।
 
राज्य शासन ने शुक्रवार देर रात अवकाश के दिन 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। सरकार ने सतना, बैतूल और छतरपुर के कलेक्टरों को हटा दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार दीपाली रस्तोगी को प्रमुख सचिव म.प्र शासन, जनजातीय कार्य एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, शिव शेखर शुक्ला को प्रमुख सचिव म.प्र शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, डी.पी.आहूजा को प्रमुख सचिव म.प्र शासन, पशुपालन विभाग, उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव म.प्र, सहकारिता विभाग और सुखवीर सिंह को आयुक्त-सह-संचालक, वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नगरीय विकास और जनसंपर्क आयुक्त पी. नरहरि को मप्र माध्यम का भी एमडी बनाया गया है। संजय शुक्ला को पीएचई के साथ चिकित्सा शिक्षा भी सौंपी गई है। 
 
वहीं पुरुष नसबंदी का आदेश देने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डायरेक्टर व आईएएस छवि भारद्वाज को भी पद से हटाते हुए मंत्रालय में ओएसडी पदस्थ कर दिया। जबकि स्थानीय नेताओं के साथ विवाद और कांग्रेसी विधायकों के विरोध के बाद मोहित बुंदस से भी जिला लेकर उन्हें शासन में उप सचिव बना दिया गया है। बैतूल कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को मंत्री सुखदेव पांसे के साथ पटरी नहीं बैठना नुकसान पहुंचा गया। उन्हें भी शासन ने मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। एसीएस इकबाल सिंह बैंस से उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण लेकर उमाकांत उमराव को दिया गया है। इकबाल के पास अब  सिर्फ राजस्व मंडल अध्यक्ष का ही प्रभार रहेगा।
 
Dakhal News 22 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.