दिल्ली चुनाव नतीजों पर बोले कमलनाथ भाजपा का चेहरा पहचानने लगे हैं लोग
bhopal, Kamal Nath, started recognizing, BJP, Delhi election results
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली चुनाव नतीजों के प्रारंभिक रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनना तय था, ज्योंकि लोग अब भाजपा का चेहरा पहचानने लगे हैं।

सीएम कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि केंद्र सरकार के क्या हाल हैं, यह सभी जानते हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था की स्थिति भी खराब है, लेकिन केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा का कोई भी नेता बेरोजगारी को लेकर बात नहीं करता है। अर्थव्यवस्था में सुधार के कोई उपाय नहीं किये जा रहे हैं। लोगों का भरोसा भाजपा से उठता जा रहा है, इसकी झलक दिल्ली के चुनाव रुझानों में साफ देखा गया है। लोग अब भाजपा को समझने लगे हैं, इसीलिए उससे दूरी बना रहे हैं।
Dakhal News 11 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.