नगरीय निकायों के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित विभाग के मंत्री ने की घोषणा
bhopal,  Daily salaried employees , urban bodies , regular department
भोपाल। राजधानी भोपाल के मानस भवन में सोमवार को मप्र नगर निगम एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मत्री जयवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम में नगरीय निकायों के दैनिक वेतनभोगी (दैवेभो) कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा और हरी झंड़ी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों के वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सामुदायिक संगठकों के नियमितिकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में होने वाली अगली मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर जल्द ही आदेश जारी किये जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में नागरिकों की समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिये मानव संसाधन जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा निकायों के सभी रिक्त पदों को भरने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन पदों पर दैनिक वेतनभोगियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का लाभ, अवकाश 290 से बढ़ाकर 340 दिन करने, सेवा समाप्ति और ईपीएफ के संबंध में भी सकरात्मक निर्णय लिये जाएंगे। स्नेह सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी और उपाध्यक्ष अशोक कुमार रावत ने कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
Dakhal News 10 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.