आसमान साफ होते ही हवा चलने से बढ़ी ठंड
bhopal,Two more cold spells, likely by 10 February
भोपाल। मध्य प्रदेश के बादल छंटने से एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से आसमान साफ है और धूप निकली हुई। धूप निकलने से लोगों को राहत है लेकिन हवा चलने के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दतिया और ग्वालियर में दर्ज किया गया। उमरिया में 12, दमोह में 9, सागर में 0.2 मिमी बरसात हुई। 
 
छत्तीसगढ़ पर बने प्रति चक्रवात के समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर हवा का रुख उत्तरी हो गया है। उधर उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं से प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने इस संबंध में बताया कि हाल ही में पूर्वी मप्र और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ था। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल गया था और बादल छा गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम बुधवार को समाप्त हो गया है। इससे बादल छंटने लगे हैं। साथ ही हवाओं का रुख फिर उत्तरी हो गया है। गुरुवार से 10 फरवरी तक ठंड के दो दौर और आने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है। गुरुवार से ही एक दौर शुरू हो सकता है। यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 2-3 फरवरी से दूसरा दौर शुरू होने के आसार हैं।
Dakhal News 23 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.