सर्दी से कांपा मध्य प्रदेश 29 शहरों में 10 डिग्री के नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान
bhopal, Trembling winter, 3.7 degrees, Madhya Pradesh, minimum temperature, reached below ,10 degree

भोपाल। भोपाल में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है, धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में 

हिमालय से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई और ठंड के तेवर तीखे बने रहे। राजधानी भोपाल में चल रही शीतलहर का असर यातायात पर भीदेखा गया। आज सुबह यहां धूप खिली, लेकिन वातावरण में सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमानसीहोर 3.7, बैतूल 5.2, भोपाल 6.4, दतिया 7.7, धार 5.7, गुना 8.2, ग्वालियर 6.8, इंदौर 8.8, खंडवा 8.4, खरगौन 6.8, पचमढ़ी 4.8, रायसेन 5.0, राजगढ़ 8.2, रतलाम 6.4, शाजापुर 7.2, उज्जैन 6.4, छिंदवाड़ा 9.6, दमोह 6.8, जबलपुर 7.6, खजुराहो 7.0, मंडला 8.0, नौगांव 7,0, रीवा 5.6, सागर 8.4, सतना 7.6, सीधी 7.9, सिवनी 8.0, टीकमगढ़ 6.4, उमरिया 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां 10 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान: होशंगाबाद 10.4, नरसिंहपुर 10.0, श्योपुर 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन, ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से हवाओं का रूख बदलेगा। वातावरण में नमी आने से आसमान में बादल छा जाएंगे। इससे रात के तापमान में बढोत्तरी होगी और लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

22 जनवरी को कई इलाकों हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने के कारण प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। साहा के मुताबिक सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी आने से बादल छाने लगेंगे। इससे रात के तापमान में इजाफा होने लगेगा और ठंड से राहत मिलेगी। 22 जनवरी को राजधानी सहित प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती है।

 

 

Dakhal News 20 January 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.