इज्तिमा में होंगे 300 निकाह
ijtema

 

गुरुवार से आएंगी विदेशी जमातें

 

 72वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा के पहले दिन 22 नवंबर को करीब 300 निकाह होंगे। इज्तिमा का आगाज सुबह फजिर की नमाज के बाद मजहबी तकरीर से होगा। इज्तिमा में शिरकत का पैगाम देने स्थानीय जमातें शहर में घूमने लगी हैं, जबकि विदेशी जमातों के आने का सिलसिला गुरुवार से शुरू होगा।

इज्तिमा का समापन 25 नवंबर को सामूहिक दुआ के साथ होगा। इसके बाद जमातों के लौटने का सिलसिला शुरू होगा। यहां चारों दिन होने वाली नमाजों के वक्त का भी एेलान कर दिया गया है। आयोजन स्थल को दो फूड जोन के अलावा दो बुक जोन भी बनाए गए हैं। यहां विभिन्न लेखकों की धार्मिक पुस्तकें मिलेंगी। निकाह के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं।

इज्तिमा स्थल का क्षेत्रफल करीब 350 एकड़ होने से यहां तीन सेक्टरों में स्पेशल काउंटर बनाए हैं। यहां भीड़ में गुम होने वाले व्यक्ति का अनाउसमेंट होगा तो किसी की कोई वस्तु गुमने की सूचना भी दर्ज करके प्रसारित की जाएगी। यह काउंटर बी, सी व एच सेक्टर में होंगे।

डीआईजी इरशाद वली और एएसपी दिनेश कौशल ने इज्तिमा स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के विभिन्न इलाकों से आयोजन स्थल तक की ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में भी संबंधित अफसरों से चर्चा की। जमातियों के वाहनों को पार्क करने के लिए करीब 250 एकड़ जमीन में पार्किंग के इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 42 पार्किंग जोन में होने वाली इस व्यवस्था के दौरान छोटे-बड़े वाहनों को अलग-अलग स्थान पर खड़ा कराया जाएगा। यह काम बुधवार तक मुकम्मल हो जाएगा।

 

नमाज का नाम वक्त

फजिर सुबह 6:15 बजे

जौहर दोपहर 2:00 बजे

असिर शाम 4:30 बजे

मगरिब शाम 5:42 बजे

ईशा बयान खत्म होने के बाद

Dakhal News 19 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.