Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नारायण बोले- मैं तो कांग्रेस में कभी गया ही नहीं
नारायण ने किया कमलनाथ का मैनेजमेंट ध्वस्त
मुख्यमंत्री कमलनाथ को झटका देते हुए मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपना पाला फिर से बदल दिया है | विधायक त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे और ऐलान किया कि वो कभी कांग्रेस में गए ही नहीं थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा त्रिपाठी कहीं नहीं गए थे,वह बीजेपी में थे, हैं और रहेंगे |
मुख्यमंत्री कमलनाथ के जिस मैनेजमेंट को लोग लोहा मानते हैं उसे नारायण त्रिपाठी ने ध्वस्त कर दिया है | पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रभावित होकर कांग्रेस में गए बीजेपी विधायक अब वापस कांग्रेस के साथ हो लिए हैं विधायक नारायण त्रिपाठी पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भोपाल में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे | यहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा | उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है | कोई नेतृत्व नहीं है, कोई सोच नहीं है मैं भाजपा से अलग नहीं हुआ था | मैं मैहर को जिला बनाने के लिए सीएम कमलनाथ से संपर्क में था | सरकार किसी की रहे, क्षेत्र विकास के लिए हर नेता को मुख्यमंत्री से मिलना होता है इसी संबंध में मैं सीएम कमलनाथ के संपर्क में था |
भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी साफ कर दिया कि, नारायण त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी में ही हैं | भाजपा के सभी विधायक एक हैं सबके सामने विधायक नारायण त्रिपाठी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस दिशाहीन है कांग्रेस प्रलोभन की राजनीति नहीं कर पाएगी सीएम से मिलने का मतलब ये नहीं होता है कि वो उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं वहीं सरकार गिराने से जुड़े सवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने फिर से दोहराया कि कमलनाथ सरकार अपने अंतर्कलह से गिरेगी वहीं उन्होंने साफ कर दिया कि नारायण त्रिपाठी झाबुआ उपचुनाव में पार्टी के लिए भी काम करेंगे |
पिछले दिनों विधानसभा में दंड विधि संशोधन विधेयक पर वोटिंग के दौरान बीजेपी के दो विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग की थी | इनमें से एक मैहर के नारायण त्रिपाठी तो दूसरे शहडोल के ब्योहारी से शरद कोल थे | इसके बाद खुद कमलनाथ ने इन दोनों विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया था | लेकिन आज बदले हुए घटनाक्रम में भाजपा अपने बागी विधायक की घर वापसी कराने में कामयाब हो गई |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |