Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दो लाख नहीं मिले किसान ने की खुदकशी
फसल बर्बाद होने से परेशान था किसान
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपकी दस दिन में कर्जमाफी की बात झूठ साबित हो रही है | आपकी सरकार की कर्ज माफ़ी की घोषणा के बाद भी कर्ज माफ़ नहीं होने से एक किसान बेहद परेशान था | ऐसे में अति वर्षा ने उसकी फसल चौपट कर दी किसान को जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने अपने खेत में फांसी लगा कर जान दे दी |
एक तरफ किसानों का कर्ज माफ़ नहीं हुआ है दूसरी तरफ अतिवर्षा ने फसलें चौपट कर दी हैं | ऐसे में भी राज्य सरकार अब तक किसानों के पास राहत नहीं पहुंचा रही है | इन सारे हालातों से परेशान हो कर एक किसान ने खुदकशी कर ली इस किसान पर काफी कर्जा था उसे लगा दो लाख का कर्ज सरकार माफ़ कर ही देगी बाकी वह मेहनत से फसल खड़ी कर पैसा कमायेगा और सब का कर्ज चुका देगा लेकिन कमलनाथ सरकार की कर्ज माफ़ी की बात इस किसान के लिए झूठ का पुलंदा साबित हुई | और रही सही कसार अतिवर्षा ने पूरी कर दी | लिहाजा इस किसान ने अपने खेत में पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली |
रायसेन जिले के बेगमगंज के तुलसीपुर में किसान वीरेंद्र सिंह ने अपने खेत में पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | मृतक के भाई सुरेश यादव ने बताया कि उनके भाई वीरेंद्र सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से अपने खेत में बर्बाद फसल को देख परेशान था | उनका दो लाख का कर्ज भी माफ़ नहीं हुआ था पुलिस ने इस मामले मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |