Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सुप्रसिद्ध हास्य कवि एवं व्यंग्यकार श्री माणिक वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि श्री माणिक वर्मा ने कविता एवं व्यंग्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों और तंत्र की खामियों पर सटीक रचनाएँ लिखीं। श्री वर्मा के निधन से देश ने रचनाओं के जरिए समाज और सत्ता को झकझोर देने वाला व्यक्तित्व खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |