Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सफ़ेद झंडा दिखा कर पाकिस्तानी ले गए शव
पकिस्तान सीमा पर लगातार नापाक हरकतें कर रहा है और भारतीय सेना उसका मुहतोड़ जवाब दे रही है | सीजफायर का उल्लंघन कर पकिस्तान भरता में आतंकवादियों को घुसपैठ करवाने की कोशिश में है | भारत ने ऐसी ही एक कोशिश को नाकाम किया जिसमें दो पाक सैनिक मारे गए | जिसके बाद पाकिस्तान ने सफ़ेद झंडा दिखाया और अपने सैनिकों के शव उठा ले गया |
सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने के लिए पकिस्तान लगातार सीज फायर का उलंघन कर रहा है | भारतीय सेना भी ऐसे में पकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दे रही हैं | दो दिन पहले भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो भारत ने उसे उसी की भाषा में जवाब दिया | इस दौरान पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए थे | उन सैनिकों के शवों को उठाने के लिए पाकिस्तान को सफेद झंडा उठाना पड़ा | युद्ध के दौरान सफेद झंडा दिखाने का मतलब समर्पण करना या युद्धविराम करना होता है | सैन्य सूत्रों के मुताबिक 10-11 सितंबर को भारतीय सेना की टुकड़ी ने पाकिस्तान के एक सैनिक गुलाम रसूल को पीओके के काजीपुर सेक्टर में मार गिराया था | सैनिक रसूल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बहावलनगर का रहने वाला था | इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी तेज कर दी थी और सैनिक के शव को ले जाने की कोशिश की, इस दौरान रसूल का शव उठाने आया एक पाक सैनिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में मारा गया | दो दिन तक कोशिश करने के बाद भी जब पाकिस्तानी सेना अपने जवानों के शव नहीं उठा सकी तो 13 सितंबर को पाकिस्तान की ओर से शवों को उठाने के लिए सफेद झंडा दिखाया गया | इसके बाद भारतीय सेना द्वारा पाक को शव उठाने दिए गए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |