Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज नागपुर से भोपाल पहुँची एन.सी.सी. कैडेट्स की अखिल भारतीय स्वच्छता साइकिल रैली को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से राजस्थान के लिये रवाना किया। डॉ. चौधरी ने एन.सी.सी. कैडेट्स के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने रैली में शामिल कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई।
यह रैली 16 जत्थों के साथ विगत 8 अगस्त को नई दिल्ली से रवाना हुई है। रैली देश के सभी राज्यों से होते हुए 30 सितम्बर को वापस नई दिल्ली पहुँचेगी। हर जत्थे में एन.सी.सी. के 25 से 30 कैडेट्स प्रतिदिन 50 से 70 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता का महत्व समझाना है।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री मुकेश के. दत्ता, भोपाल के ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर श्री अनिल हूडा और कैडेट्स उपस्थित थे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |