बारिश का कहर, कई घर जलमग्न

 

दहशत में गुजररहा है बारिश का दौर

 

बस्तर इलाके में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है  |  कई इलाकों में हुई भारी बारिश से घरों में पानी भर गया   और सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं  | 

 

जगदलपुर और पूरे बस्तर में लगातार चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है | बीती रत  बारिश ने अपना कहर बरपाया लोगों ने अपने जीवन में ऐसी बारिश नहीं देखी थी  | बारिश इतनी तेज थी कि लोगों के घर नदी नाले में तब्दील हो गए  | लोगों ने पूरी रात दहशत में गुजारी  | घरों के सामने खड़ी गाड़ियां जलमग्न हो गई लोगों के घर में रखे बर्तन   पानी में डूबते नजर आए  | लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए  | जगदलपुर में फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं  | नदी नाले खतरे के निशान से ऊपर चल रहे हैं  | मौसम विभाग की मानें तो अगले 24  घंटे और बस्तर में जमकर बारिश हो सकती है  |  निचली बस्तियों में रहने वालों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया  | 

 

 

 

Dakhal News 6 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.