
Dakhal News

टेरर फंडिंग केस में पांच को किया गिरफ्तार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले सतना के सोहास गांव निवासी बलराम सिंह को सतना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार किया है | बलराम सिंह जमानत पर रिहा हुआ था | पुलिस ने बलराम के साथ 4 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है |पकड़े गए भागवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, शुभम तिवारी से टैरर फंडिंग को लेकर पूछताछ की जा रही है |
पुलिस को इन लोगों के बारे में जानकारी लगी थी कि ये लोग पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी isi के लिए काम करते हैं | उसके बाद दविश देकर इन्हें पकड़ा गया | गिरफ्तार लोगों के कब्जे से स्मार्ट मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया है | जिसमे 17 पाकिस्तानी नंबर मिले है, जिनके माध्यम से ये लोग आतंकियों के फंड मैनेजर से वीडियो कॉलिंग, मैसेंजर काल और व्हाट्सएप चैटिंग किया करते थे | सतना पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है | बताया जा रहा है कि बलराम सिंह को पहले 2016 में एक मामले में जेल भेजा गया था, वह जमानत पर बाहर आया था और यह काम करने लगा | उनके पास से मोबाइल सहित कई सामान भी बरामद किये गए हैं | आशंका जताई जा रही है कि वो इन्हीं मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करता था | फिर बैंक खातों में पैसा जमा कराकर उसे आतंकियों तक पहुँचाया जाता था |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |