Patrakar Priyanshi Chaturvedi
3 विदेशी युवतियों सहित 6 गिरफ्तार
भोपाल के कोहेफिजा में क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर | देह व्यापार में लिप्त तीन विदेशी युवतियों सहित एक दलाल और दो ग्राहक को गिरफ्तार किया है मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बीडीए कॉलोनी में दबिश दी | पकड़ी गई लड़कियों में एक नेपाल और दो उजबेकिस्तान की हैं | ये तीनों लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं हुई थी |
विदेशी लड़कियों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर देह व्यापार के धंधे में लिप्त होने की घटनएं बढ़ती जा है | ऐसी ही एक मामला भोपाल में सामने आया है | जहां क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार में लिप्त तीन विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है | युवतियों के साथ एक दलाल और दो ग्राहकों को भी पकड़ा गया है | मुखबिर की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कोहेफिजा इलाके की बीडीए कॉलोनी में दबिश दी | जिसके बाद यहां से एक मकान से तीन विदेशी युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया | घर आरोपी जॉन मसीह का बताया जा रहा है | जॉन मसीह लंबे समय से अपने घर से देह व्यापार के अड्डे को संचालित कर रहा था... आरोपी सुयोग जैन अशोक नगर का रहने वाला है जबकि ग्राहक कपिल पटेल इंदौर का निवासी है | पकड़ी गई लड़कियों में से एक नेपाल और दो उजबेकिस्तान की हैं | ये तीनों लड़कियां टूरिस्ट वीजा पर आईं थी | क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जानकारी विदेश मंत्रालय को भेज दी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |