Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मेघा परमार ने एल्ब्रुस पर लहराया तिरंगा
स्वाधीनता दिवस से पहले मध्यप्रदेश की बेटी मेघा परमार ने हिमालय के माउंट एवरेस्ट के बाद अब योरप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराया | यह कीर्तिमान बनाने वाली वे प्रदेश की पहली महिला हैं |
सीहोर जिले के ग्राम भोजनगर की मेघा परमार रूस के पर्वत माउंट एल्ब्रुस पर 8 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.14 बजे माइनस 18 डिग्री तापमान में पहुंचीं थी | मेघा भोजनगर गांव के किसान दामोदर परमार व मंजू परमार की बेटी हैं | मेघा ने इसी साल 22 मई को विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत मांउट एवरेस्ट को फतह किया था |मेघा ने अपना एक्सपीडिशन 5 अगस्त को शुरू किया था | 8 अगस्त को रात 1.00 बजे निकलकर सुबह 10.14 पर चोटी पर पहुंचकर समिट किया | मेघा की टीम लीडर भरत गाइड यूरी व सदस्य अरूण, आशा, महिपाल, सतीश और शेखर थे | मेघा को महिला बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ अभियान का ब्रांड एमबेसडर घोषित किया है |
Patrakar Anurag Upadhyay
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |