Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मजबूत और आक्रामक रहना है हमें राहुल
कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कहा हम 52 सांसद ही बीजेपी के लिए काफी हैं , इंच-इंच लड़ेंगे | राहुल गांधी ने वोटरों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस सदस्यों को यह याद रखना है कि हम सब संविधान के लिए लड़ रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के हर देशवासी के लिए लड़ रहे हैं| राहुल ने कहा कि हमें मजबूत और आक्रामक रहना होगा | राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे |
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा हमें आक्रामक और मजबूत बने रहना होगा | हम 52 सांसद ही बीजेपी से लड़ने के लिए काफी हैं |
संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोटरों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी कांग्रेस सदस्यों को यह याद रखना है कि हम सब संविधान के लिए लड़ रहे हैं | लोकसभा चुनाव में बेहद कम सीट जीतने के बावजूद राहुल ने ताकतवर होने का अहसास कराया और कहा कि हम 52 सांसद हैं और मैं गारंटी देता हूं कि ये 52 ही बीजेपी से इंच- इंच लड़ने के लिए काफी हैं | इस बैठक में नेता विपक्ष को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन यह जिम्मेदारी सोनिया गांधी पर छोड़ दी गई | यानी लोकसभा में कांग्रेस की तरफ से नेता विपक्ष कौन बनेगा, ये तय करनी की जिम्मेदारी सोनिया गांधी को दी गई है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |