Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और अमित शाह को गृह मंत्रालय और निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है | गुरुवार को पीएम मोदी के अलावा मंत्रिमंडल में 57 मंत्रियों द्वारा शपथ ली गई थी | वहीं शुक्रवार को उन्होंने सभी मंत्रियों का कार्य विभाजन कर दिया गया | मंत्रिमंडल में 24 कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे, वहीं 9 राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया था | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, पॉलिसी इश्यू सहित अन्य विभाग जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए अपने पास रखे हैं |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के कद और समझ के हिसाब से उनको मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा है मंत्रिमंडल में सबसे अहम् रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय अमित शाह को वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण को परिवहन मंत्रालय नितिन गडकरी को रासायनिक मंत्रालय डीवी सदानंद गौड़ा को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय रामविलास पासवान को कृषि मंत्रालय नरेंद्र सिंह तोमर को न्याय एवं विधि मंत्रालय रविशंकर प्रसाद को दिया है |
विभागों के वितरण में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनैतिक कौशल साफ़ नजर आया है प्रधानमंत्री ने हरसिमरत कौर बादल को खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय ,थावर चंद गेहलोत को सामाजिक न्याय विभाग ,एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय , रमेश पोखरियाल 'निशंक' को मानव संसाधन मंत्रालय , अर्जुन मुंडा को अनुसूचित जनजाति मंत्रालय , स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय , डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ,प्रकाश जावड़ेकर को ऊर्जा, वन, सूचना प्रसारण मंत्रालय ,पीयूष गोयल को रेलवे मंत्रालय , धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय , मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक मंत्रालय , प्रल्हाद जोशी को संसदीय कार्य मंत्रालय , महेंद्र नाथ पांडेय को कौशल विकास मंत्रालय , अरविंद सावंत को भारी उद्योग मंत्रालय गिरिराज सिंह को पशु पालन मंत्रालय , गजेंद्र शेखावत को जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |