Patrakar Vandana Singh
पुलिस और परिवार को नहीं लगी भनक
पुलिस एक नाबालिग लड़की की तलाश कितनी शिद्दत से कर रही थी।इसका उदहारण तब देखने को मिला जब उसी नाबालिग लड़की की शादी का रिशेप्शन थाने से महज कुछ ही दूरी पर नगरपालिका के मंगल भवन में चल रहा था। और पुलिस को भनक तक नहीं थी | हद तब हुई जब लड़की के घर वालों को पता चला।और पुलिस को सुचना दी। तब पुलिस हरकत में आई। अब कहा तो यही जायेगा की मध्यप्रदेश की पुलिस वाकई गज़ब है सबसे अज़ब है | पुलिस जिस नाबालिग लड़की की पिछले कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसी नवालिक की शादी का रिसेप्शन धूम धाम से हो रहा था | हैरानी की बात यह हैं की। नगर पालिका का मंगल भवन बुक किया गया। शादी और रिशेप्शन के कार्ड छपे और पुरे गावं में बाटे गए। लेकिन न तो घर वालों को पता चला और ना ही पुलिस वालों को जब धूमधाम से रिशेप्शन हो रहा था और लोग दुल्हन बनी खड़ी नाबालिग को आशीर्वाद दे रहे थे तो गावं के ही किसी व्यक्ति ने घर वालों को उनकी बेटी के बारे में बताया। और जब घर वाले पहुंचे तो पूरी घटना की सुचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस लड़का और लड़की को थाने ले गयी अब पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही की बात कर रही हैं। आपको बता दे की मामला गाडरवारा थाने का है जहां सुब्बा बाई ने अपनी नाबालिक लड़की के गुमशुदगी की 7 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी | पर 10 दिनों तक लड़की का कुछ पता नहीं चला था | सवाल यही उठता हैं की पुलिस लड़कियों की गुमशुदगी को कितनी गंभीरता से लेती हैं। और उनको तलाशने के क्या प्रयास करती हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |