Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जापानी नागरिकों में जैनधर्म के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। गुजरात के जैन तीर्थों पर आकर बड़ी संख्या में जापानी शाकाहारी बन रहे हैं। 5 साल में प्रदेश के हस्तनापुर, पालिताणा और शंखेश्वर जैनतीर्थों के दर्शन के बाद 1200 जापानी मांसाहारी से शाकाहारी बन गए हैं।
इतना ही नहीं, 8 साल के बच्चे से लेकर 30 साल के जापानी युवक-युवतियां पालिताणा आकर दीक्षा महोत्सव में हिस्सा ले रहे है और जैन धर्म के नियमों का पालन कर रहे हैं। ये नवकार मंत्रों का उच्चारण भी करना सीख रहे हैं।
भारतीय मूल की जापानी नागरिक तुलशी के मुताबिक, भारत में जैन तीर्थों की यात्रा करने से परम शांति का अहसास हो रहा है।
एक अन्य जापानी नागरिक ने बताया, पहले उसका परिवार मांसाहारी था, लेकिन जब वह जापान में जैन धर्म का पालने करे वालों के संपर्क में आया, तब से उसका परिवार शाकाहारी बन गया है। उसके दो बेटे रोज सुबह नवकार मंत्र का पाठ करते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |