Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर कोरिया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा देश के हुआंगहाइ रोड पर रविवार को हुआ जब एक टूअर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक मिली रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि सड़क पर रिनोवेशन के काम और खराब मौसम इसके लिए जिम्मेदार हैं।
हादसे में मारे गए लोगों में बीजिंग स्थित चीनी यात्रा कंपनी का समूह शामिल है। उत्तर कोरिया में चीनी दूतावास ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया द्वारा चीनी दूतावास को हुआंगहुई रोड पर हुए भीषण हादसे की जानकारी दी गई है। इसमें ज्यादातर चीनी पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नॉर्थ कोरिया में सबसे ज्यादा चीनी पर्यटक आते हैं जो देश में आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों का 80 प्रतिशत होते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |