Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खबर सियोल से । नॉर्थ कोरिया और अमेरिकी के बीच जारी बायनबाजी के साथ ही तनाव भी गहराया हुआ है। उत्तर कोरिया द्वारा फिर से मिसाइल परीक्षण की आशंकाओं के बीच एक बार फिर से अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने कोरियाई प्रयद्वीप के ऊपर से उड़ान भरी है।
यह जानकारी दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने दी है। हालांकि, अमेरिकी सेना ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अमेरिका के इस कदम से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
इसकी जानकारी देते हुए दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ग्वाम हवाई पट्टी से अमेरिकी बमवर्षक बी-1 ने उड़ान भरी इस दौरान इनके साथ दक्षिण कोरिया के एफ-15 भी थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |