Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पाकिस्तान में नवाज शरीफ के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने शाहिद खाकन अब्बासी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों का चयन कर लिया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, जिनमें से 19 राज्यमंत्री हैं।
शपथ लेने वालों में दर्शन लाल भी शामिल हैं। 20 सालों में यह पहला मौका है जब पाकिस्तान सरकार में कोई हिंदू शामिल हुआ है।
65 वर्षीय दर्शन लाल पेशे से डॉक्टर हैं। वे राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही सिंध प्रांत में मीरपुर मथेलो शहर में प्रैक्टिस करते हैं। दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है।लाल वर्ष 2013 में PML-N पार्टी के टिकट पर अल्पसंख्यक कोटे से दूसरी बार सांसद चुने गए थे।
प्रधानमंत्री अब्बासी ने शरीफ कैबिनेट में रक्षा और ऊर्जा मंत्री रहे ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री का पद सौंपा गया है। मालूम हो, पाक सरकार में साल 2013 से ही कोई विदेश मंत्री नहीं था, आखिरी विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार थीं।
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बीते हफ्ते पनामा पेपर्स लीक मामले में भ्रष्टाचार का दोषी मानते हुए पीएम पद से बरखास्त कर दिया था। जिसके बाद शाहिद खाकन अब्बासी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |