
Dakhal News

अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गर्मजोशी नजर आई। पीएम मोदी जब व्हाइट हाउस में थे तब कई ऐसी चीजें हुईं जो कम ही लोग जानते थे। लेकिन इनमें से एक चीज की तस्वीर खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर की है।
इस तस्वीर में ट्रंप पीएम मोदी को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का बेडरूम देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ट्रंप ने मोदी के अब्राहम लिंकन का एक पोस्टल स्टैंप भी दिया था। ट्रंप द्वारा जारी तस्वीर में मोदी के अलावा मेलानिय ट्रंप और भारतीय डेलिगेशन नजर आ रहा है।
बता दें कि अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और उन्होंने अमेरिका को उसके सबसे बड़े संकट - गृहयुद्ध (अमेरिकी गृहयुद्ध) से पार लगाया था। अमेरिका में दास प्रथा के अंत का श्रेय लिंकन को ही जाता है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |