Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बेल्जियम में यूरोपीय संसद ने पाकिस्तान की सैन्य अदालतों की कार्य प्रणाली और सवाल उठाए हैं। यूरोप संसद ने साथ ही पाकिस्तानी सैन्य अदालतों के काम करने के तरीकों पर चिंता भी जाहिर की है।
जानकारी के मुताबिक यूरोपीय यूनियन की संसद में कहा गया कि पाकिस्तान की सैन्य अदालतें गुप्त तरीके के साथ सुनवाई करती हैं। संसद के एक मैंबर ने कहा कि पाकिस्तान में मानवीय अधिकारों के हनन का स्तर बेहद चिंतनीय है। यहां तक कि आरोपियों को बचाव का मौका तक नहीं दिया जाता या तो उन्हें मार दिया जाता है, या उन्हें गायब कर दिया जाता है। ईयू संसद ने पाकिस्तानी सरकार और सक्षम अधिकारियों से आग्रह किया है कि सैन्य बलों की हिरासत में होने वाली मौतों की गहन और बिना किसी पक्षपात के जांच करे।
पाकिस्तान पर पेश प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि पाकिस्तान अपने यहां तत्काल सैन्य अदालतों को पारदर्शी रूप से सिविल अदालतों में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू करे। यूरोपीय संसद पाकिस्तान में सैन्य बलों को मिली खूली छूट को लेकर चिंतित है। उसने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि वह पाक सेना के क्रियाकलापों पर गंभीरता से नजर रखे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |