Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना ने सीआरपीएफ कैंप पर एक आतंकी हमले को विफल किया है। इस दौरान सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया। हमले के बाद एक बयान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकी कैंप पर लंबे समय तक कब्जा करने की फिराक में आए थे। भारी हथियारों से लैस आतंकियों का मकसद भारी नुकसान पहुंचाना था।
बता दें कि सोमवार सुबह उत्तरी कश्मीर के संबल में स्थित सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन कैंप पर सोमवार सुबह आतंकियों ने हमला बोल दिया। भारी गोला बारूद लेकर आए आतंकी उरी जैसे किसी बड़े हमले की फिराक में थे लेकिन मुस्तैद सेना ने उनकी मंसूबों को कमायाब नहीं होने दिया।
यह फिदायीन आतंकी थे और बड़े हमले की फिराक में आए थे, वक्त रहते सेना ने इन्हें ऐसा करने से रोक लिया। आतंकी हमला विफल करने के बाद जवान भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। अब तक इस हमले में किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।
बता दें कि 3 जून को ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए थे वहीं चार अन्य घायल हो गए थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |