Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पीटर्सबर्ग से फ्रांस रवाना होने से पहले रूस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा।
पाकिस्तान का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने, उनको हथियार और आर्थिक मदद देने वाले पाकिस्तान की करतूत को सबके सामने रखा।
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनामिक फोरम में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को ‘अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद’ की चर्चा से आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही आतंकवादियों को आर्थिक मदद और हथियारों की आपूर्ति बंद होनी चाहिए।
मोदी से सहमति जताते हुए पुतिन ने कहा कि भारत आतंकवाद के कारण एक गंभीर समस्या का सामना कर रहा है और यह कोई ‘काल्पनिक चीज’ नहीं है। एक सवाल के जवाब में मोदी ने कहा, ‘आतंकवादी हथियारों का निर्माण नहीं करते, लेकिन कुछ देश उन्हें बंदूकों की आपूर्ति करते हैं, आतंकवादियों के पास अपनी संचार प्रणाली या सोशल मीडिया नेटवर्क नहीं है, लेकिन कुछ देश उनकी मदद करते हैं।’ पीएम मोदी का निशाना पाकिस्तान पर था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |