Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रॉल्स के शिकार बन जाते हैं। इस बार दिग्विजय उस समय ट्रोलिंग का शिकार हो गए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोते की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या वो भविष्य के नेता हैं? दिग्विजय ने लिखा था कि उनका पोता खड़ा होना सीख गया है। दिग्विजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पोता दिग्गी राजा और अपने पिता जयवर्धन सिंह की तस्वीर के सामने खड़ा है। दिग्विजय सिंह ने पोते की तस्वीर के साथ ट्वीट किया ‘सहस्रजय मेरा पोता, हमारे लिए एसआरजे अपने से खड़ा होना सीख गया है। भावी राजनेता’। तस्वीर शेयर किए जाते सोशल मीडिया यूजर्स दिग्विजय सिंह पर तंज कसने लगे। बहुत से यूजर्स ने लिखा कि पोते के अच्छे भविष्य के लिए उसे दिग्गी राजा की शिक्षाओं से दूर रखना होगा।
आलोचना के साथ शुभकामनाएं भीं
वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चे को शुभकामना देते हुए दिग्विजय सिंह से अपील की है कि वो बच्चे को अपना मनपसंद करियर चुनने दें। वहीं उनके कई प्रशंसकों ने बच्चे को शुभाशीष दिया है। दिग्विजय सिंह के ट्विटर पर छह लाख 49 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधान सभा से विधायक हैं।
एक यूजर नरेंद्र कुभट का ट्वीट था कि ‘इसने अपने आप खड़ा होना सीख लिया लेकिन आपको आज भी गांधी परिवार की बैसाखी की जरूरत पड़ती है’।
गगनदीप हिंदुस्तानी नामक यूजर ने लिखा ‘लेकिन जब तक ये बाबू बड़ा होगा तब तक तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी होगी’।अनिकेत वैश्य नामक यूजर ने लिखा ‘समझदार होगा तो कांग्रेस ज्वाइन ही नहीं करेगा’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ईश्वर इसे आपकी बुरी शिक्षाओं से बचाए’ खैर ये बहुत क्यूट है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |