
Dakhal News

बलूचिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। पाकिस्तानी सेना ने अफगान सेना के 50 जवानों को मार गिराने का दावा किया है।
अफगान सुरक्षा बल की कार्रवाई में पिछले हफ्ते 10 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए थे। इनमें कुछ जनगणना कर्मचारी भी थे। इसके बाद से ही बलूचिस्तान सीमा से सटे चमन इलाके में दोनों देशों की सेना के बीच गोलीबारी हो रही है।
पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल नदीम अहमद ने कहा कि हमारे हमले में 100 से ज्यादा अफगानी सैनिक भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान व अफगानिस्तान एक दूसरे पर आतंकियों की सीमावर्ती इलाके से घुसपैठ कराने का भी आरोप लगाते रहे हैं जो हिंसा की बड़ी वारदातों को अंजाम देते हैं। कल ही पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि हमारा देश अफगानी सेना के हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |