Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लाहौर से खबर ,मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर के मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी अवधि बढ़ा दी गई है। वह तीन महीने और खुली हवा में सांस नहीं ले सकेगा।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने रविवार को यह निर्णय लिया। हाफिज की 90 दिनों की नजरबंदी की मियाद रविवार रात खत्म हो रही थी। पंजाब सरकार ने पाकिस्तान के आतंकरोधी कानून के तहत यह फैसला किया है।
गृह राज्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बाबत अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'सरकार ने हाफिज सईद, प्रो. मलिक जफर इकबाल, अब्दुर रहमान आबिद, काजी काशिफ हुसैन और अब्दुल्ला उबैद की नजरबंदी को 90 और दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
इससे पहले आतंरिक मामलों के मंत्री चौधरी निसार के साथ विचार-विमर्श किया गया था।' देश की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के आरोप में सईद को 30 जनवरी को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था। ट्रंप सरकार के दबाव के बाद पाकिस्तान को यह कदम उठाना पड़ा था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |