Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर विश्व में सबसे अधिक फॉलोअर वाले नेता बन गए हैं। फेसबुक के इस फोटो शेयरिंग एप पर उनके कुल 68 लाख फॉलोअर हैं। पिछले साल वह तीसरे स्थान पर थे।
प्रधानमंत्री मोदी के बाद 63 लाख फॉलोअर के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्थान है। वैश्विक जनसंपर्क कंपनी बर्सन-मार्सटेलर ने राष्ट्राध्यक्षों और विदेश मंत्रियों की पिछले 12 महीने की गतिविधि का अध्ययन करने के बाद बुधवार को यह सूची जारी की।
अध्ययन के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अकाउंट में केवल 53 फोटो ही पोस्ट किए। फिर भी इंस्टाग्राम पर वह विश्व में सबसे प्रभावी नेता बताए गए हैं। उनके हर फोटो को औसतन 2,23,000 लोगों ने देखा।
सूची में तीसरे स्थान पर पोप फ्रांसिस हैं। उनके 37 लाख फॉलोअर हैं। 34 लाख फॉलोअर के साथ ह्वाइट हाउस को चौथा स्थान मिला। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो पांचवें पायदान पर हैं।
पिछले 12 महीने में 673 फीसद वृद्धि के साथ विडोडो के 34 लाख फॉलोअर हो गए हैं।
एक अप्रैल 2017 तक पिछले 12 महीने में इंस्टाग्राम के सभी अकाउंट के कुल फॉलोअर 4.87 करोड़ हो गए हैं। इस पर कुल 61,281 फोटो पोस्ट किए गए जिन्हें कुल 37.17 करोड़ लोगों ने देखा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |