Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पाकिस्तान में एक मस्जिद के संरक्षक ने कत्लेआम मचाते हुए 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना कराची के पास सरगोधा की है जहां संरक्षक ने चाकू की मदद से मस्जिद में आए लोगों पर हमला करते हुए उनकी जान ले ली।
सरगोधा के डिप्टी कमिश्नर लियाकत अली चट्टा ने दावा किया कि संरक्षक अब्दुल वाहीद ने चाकू और दूसरे धारदार हथियार से हमला कर दिया। चट्टा ने आगे कहा कि हमलावर दिमागी रूप से विक्षिप्त है।
डिप्टी कमिश्नर के अनुसार घटना की पहली जानकारी तब मिली जब एक घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। महिला उन तीन लोगों में से एक थी जो किसी तरह वहां से बचकर निकलने में कामयाब रहे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |