Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री का कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान देने के लिए आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति श्री रमेशचन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह कौरव, राज्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, प्रकोष्ठ प्रमुख शिक्षा विभाग श्री मुरारी लाल सोनी, प्रदेश प्रवक्ता श्री लखन पाराशर एवं अन्य उपस्थित थे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |