Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मोदी के बयान से पीड़ित महिलाओं का हौंसला बढ़ा
मध्यप्रदेश के मंदसौर में कथित गौरक्षकों और हिंदूवादी संगठनों की पिटाई का शिकार हुई महिलाओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान ने उनका हौंसला बढ़ाया है।
भोपाल में मीडिया से बातचीत में इन महिलाओं ने कहा गौरक्षक गुंडागर्दी करते है । हम लोग 26 जुलाई की घटना के बाद से आज भी दहशत में जी रहे है । रोजाना बजरंग दल और गो रक्षा वाले आ कर हमे धमकाते है ।
मन्दसौर में हिन्दू संगठनो के हमले में घायल हुई शमीम और सलमा का कहना ही पीएम मोदी ने गौरक्षकों के बारे में सच कहा है वो गुंडे है । दोनों महिलाओ की पिटाई गो मॉस की तस्करी के शक में मन्दसौर रेलवे स्टेशन पर की गई थी । शमीम ने बताया की छोटे ( बकरे ) का मॉस महंगा आता है इसलिए हम लोग बड़े ( पाडे ) का मॉस खाते हैं । उन्होंने बताया हमारे इलाके में हजारो लोग बड़े का मॉस खाते हैं ।
शमीम और सलमा का कहना है की पीएम के बयान के कारण हम लोग भोपाल आये है । पीएम ने हमारी हिम्मत बढ़ाई है । शमीम और सलमा ने मध्यप्रदेश मानव अधीकार आयोग और राज्य महिला आयोग में शिकायत की है । उन्होंने कहा की वे राज्यपाल से भी मिलेंगी । दोनों ने ही पीएम के गौरक्षकों पर दीये बयान पर कहा की वो सही कह रहे हैं ।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |