Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज के खीचे गये गाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गाल खींचने का वीडियो सामने आया है। शिवराज सिंह के गाल मुख्यमंत्री निवास में खींचे गए और वे कुछ नहीं कर सके।
एमपी के मुख्यमंत्री निवास में इन दिनों सावन माह में पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण का धार्मिक अनुष्ठान हुआ। इसमें रोज शिवलिंग निर्माण के साथ पूजन ,भजन का भी आयोजन हुआ। ऐसे ही एक आयोजन में मस्ती में भावविहोर हो कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साथन सिंह भी अन्य भक्तों के साथ नाचने लगे ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह ने शिवराज सिंह के गाल खींच लिए।
एक पल के लिए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी सकपका गए ,लेकिन फिर वे धार्मिक मस्ती में डूब गए। शिवराज सिंह अपने निवास पर सभी धार्मिक आयोजन धूम धाम से करते हैं और हर आयोजन में इनकी पत्नी साधना सिंह बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |