अखाड़े के चुनाव में विवाद, साधुओं के बीच हुई फायरिंग
sadhu
 
साधुओं के 2 गुटों में मारपीट , 6 साधु जख्मी 
 
 
उज्जैन सिंहस्थ में गुरुवार को नागा साधुओं के दो गुटों में शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान गोली चली, तलवार और लाठियों का भी जमकर इस्तेमाल किया गया। घटना में 6 साधु घायल हो गए। इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। झगड़ा एक ही अखाड़े (आव्हान अखाड़ा) के साधुओं के बीच हुआ। चुनाव के बाद हुआ हमला...
एडिशनल एसपी मनोज केडिया के मुताबिक घटना दत्त अखाड़ा जोन में हुई। यहां आव्हान अखाड़े में श्रीमहंत पद के लिए चुनाव होने थे। पिछले 10 दिनों से इस पद के लिए ब्रजेश पुरी महाराज का नाम चल रहा था। गुरुवार को नीलकंठ गिरि महाराज ने गणेशपुरी को श्रीमहंत घोषित कर दिया। इस बात से नाराज ब्रजेश पुरी महाराज के समर्थक उग्र हो गए। थोड़ी देर तक बहस के बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
तलवार और त्रिशूल का इस्तेमाल दोनों तरफ से तलवार और त्रिशूल का जमकर इस्तेमाल हुआ। इसी दौरान एक साधु ने गाेली चली दी। गोली ओमपुरी महाराज को लगी। उन्हें तत्काल माधव नगर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने आॅपरेशन कर गोली निकाला दी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनके अलावा 6 अन्य साधु भी हमले में घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
घायल साधुओं में  राहुल पुरी (25 साल ), राजेश पुरी (62 साल),भोलापुरी (70 साल ),सनातन पुरी (30 साल )शामिल हैं। दो साधुओं नागेन्द्र और राघव पुरी को हल्की चोटें आईं हैं।
 
 
Attachments area
 
 
 
 
 
Dakhal News 11 May 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.