अधारताल तालाब को बचाने सब हुए एक जुट
jabalpur-aadhartaal
 
श्रमदान कर किया तालाब साफ़
 
जबलपुर में अधारताल तालाब को बचाने के लिए शहर के सभी जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सहित विभिन्न समाज के सामाजिक संग़ठन एक जुट हो गए हैं। सभी ने तालाब को बचाने के लिए अधारताल विकास समिति बनाते हुये शुक्रवार से सफाई अभियान को अंजाम देना शुरू कर दिया है। 
सफाई अभियान में अधारताल विकास समिति के समस्त पदाधिकारी, पार्षद गण,व्यापारी बन्धु, सामाजिक कार्यकर्ता व् केंट विधायक ने सुबह 7 बजे लेकर 9 बजे तक कार्य सेवा करते हुए तालाब में लगी जलकुंभी व् अन्य गंदगी को हाथों से बाहर किया।  अब यह सफाई अभियान गैर राजनैतिक रूप से निरन्तर जारी रहेगा। वहीँ तालाब सफाई अभियान के साथ साथ अब अधारताल तालाब के संवर्धन, सरंक्षण सहित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य किया जायेगा। अधारताल तालाब विकास समिति के माध्यम से तालाब के एतेहासिक महत्त्व को देखते हुए तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य के लिए भी कार्य किये जायंगे।
Dakhal News 6 May 2016

Comments

Be First To Comment....
Advertisement
Advertisement

x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.