
Dakhal News

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन के दम पर सरकारी बनाने की तैयारी में लगीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सभी सर्वे तथा एक्जिट पोल को मैंनेज्ड बताया है। बसपा मुखिया मायावती गुरुवार को बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
मायावती ने कहा कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव सर्वेक्षण का जोर है। यह सारे सर्वेक्षण विभिन्न राजनीतिक दल करा रहे हैं। सारे सर्वेक्षण मैनेज्ड हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टियां अपने पक्ष में सर्वे भले ही करा रही हैं,लेकिन सारे सर्वे की पोल चुनाव के रिजल्ट में खुल जायेगी। मायावती ने जनता को भारतीय जनता पार्टी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने में जुटी है। भाजपा तो आरएसएस के एजेंडा के हिसाब से मौजूदा आरक्षण व्यवस्था को बदलना चाहती है। भाजपा ने अपनी जातिवादी मानसिकता के कारण दलितों का शोषण किया है, उनपर अत्याचार किया है।
मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गयी तो पहले से और भी ज्यादा बड़े पीड़ा दायक फैसले लिए जायेंगे। मायावती ने कहा कि भाजपा के लोग यूपी की कानून-वयवस्था को सुधारने के लिए बढ़ चढ़ कर बाते कर रहे हैं। इनकी सरकार में तो अराजकता और भी बढ़ जाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो पूंजीपतियों को धनवान बनाया। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया भाजपा ने अपने चेहेतों को बचाया हुआ है, हमारी पार्टी ने भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। मायावती ने कहा कि केंद्रीय बजट में भाजपा ने नोटबंदी के बाद हुई काले धन के खिलाफ कार्यवाही पर कुछ नहीं बोला।
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती नेआज बुलंदशहर और हाथरस में सभा को संबोधित किया। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो ने पहले बुलंदशहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |