Patrakar Priyanshi Chaturvedi
थामा कोंग्रेस के साथ राहुल गांधी का हाथ
भाजपा का साथ छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया है। सिद्धू ने रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं किया गया।
हालांकि अब तक इस बात पर कोई सहमति नहीं बनी है कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें अमृतसर ईस्ट से चुनाव में खड़े हो सकते हैं वहीं इस बात की भी खबर है कि सिद्धू ने प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी से भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |