Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पाकिस्तान से लगी राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार से चौकसी बढ़ाने के लिए आॅपरेशन सर्द हवा शुरू किया जएगा। हर वर्ष यह विशेष अभियान 15 दिन का होता है, लेकिन इस बार सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए इसकी अवधि घोषित नही की गई है।
इस विशेष अभियान के तहत सर्दी में सीमा पर छाई धुंध और कोहरे का लाभ उठा कर घुसपैठ की कोशिशों पर विशेष नजर रखी जाती है।
इस बार पहले के मुकाबले सतर्कता ज्यादा रखी गई है और सरहद पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान सीमावर्ती चौकियों पर मौजूद रहेंगे और दिन रात की गश्त को ओर ज्यादा सख्त बनाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आॅपरेशन की पूरी तैयारी कर ली है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |