
Dakhal News

ब्राजील की जेल में हुए एक खूनी संघर्ष में अब तक 60 कैदियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से कई कैदियों के सिर कलम कर दिए गए हैं। जानाकरी के अनुसार यह संघर्ष सप्ताहांत में हुआ जो लगभग 17 घंटे तक चला।
ब्राजील की न्यूज एजेंसिया ब्राजिल ने स्टेट ऑफ अमाजोनास के पब्लिक सेफ्टी सेक्रेटरी सर्जियो फोंटेस के हवाले से खबर दी है कि यह झगड़ा सिटी ऑफ मनास की अनिसियो जोबिम जेल कॉम्प्लेक्स में दो अपराधी संगठनों के बीच शुरू हुआ था।
फोंटेस ने बताया कि जेल में बंधक बनाए गए लोगों में 74 कैदी और अज्ञात संख्या में जेल गार्ड थे। कत्लेआम के बाद कैदियों के शवों को दीवारों की तरफ फेंक दिया गया। मारे गए लोगों में 6 के सिर कलम कि गए हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |