Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पंजाब के नाभा जेल से फरार खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का खूंखार आतंकी सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रविवार को आतंकी मिंटू के साथ पांच खतरनाक गैंगस्टर जेल से फरार हुए थे। सुबह-सुबह करीब 10 हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से इस जेल ब्रेक को अंजाम दिया। बता दें कि रविवार देश शाम को नाभा जेल कांड में यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।
हरमिंदर मिंटू को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ज्वाइंट ऑपरेशन में यह कार्यवाही की गई है। जेल से भागने के बाद हरमिंदर मिंटू ने दिल्ली के सुभाष नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया था।
इसी फोन के आधार पर पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम के साथ मिलकर हरमिंदर मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। अब से थोड़ी देर में हरविंदर मिंटू को दिल्ली की कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस की टीम अपने साथ लेकर शाम तक पंजाब पहुंचेगी।
यूपी पुलिस ने केराना से कैदी परविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। परविंद्र सिंह ही वही शख्स द्वारा आज नाभा जेल से कैदियों को भगाने के लिए गाडिय़ां उपलब्ध करवाई गई थी। जानकारी के अनुसार परविंदर जालंधर का रहने वाला है। वह डेढ़ महीने पहले ही नाभा जेल से भागा था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |