Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पिछले दो दिनों में जम्मू के बीजी और नौशेरा सेक्टर में फायरिंग के बाद शुक्रवार को एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए पाकिसतान ने कठुआ और पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसके अलावा पुंछ में ही घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की गई है।
खबरों के अनुसार शुक्रवार सुबह 9.35 बजे से ही पाकिस्तानी सेना ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे पुंछ सेक्टर में फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान सेना के प्रवक्ता के मुताबिक पुंछ में सेना ने सीमा पार से हो रही घुसपैैठ की कोशिश काेे भी नाकाम कर दिया है।
पाकिस्तान के इस संघर्ष विराम का उल्लंघन का जवाब देते हुए बीएसएफ ने भी फायरिंग की है। खबर है कि इस फायरिंग में बीएसएफ ने पाकिस्तानी सेना के अब तक तीन रेंजर्स को ढेर कर दिया है।इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |