Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पिछले दो दिनों से वे दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें देखने के लिए दिल्ली गए हैं।
उन्होंने एम्स जाकर झा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। प्रभात झा चिकनगुनिया से पीड़ित हैं और उनकी शुगर भी बढ़ी हुई है। गौरतलब है कि प्रभात झा गंभीर रूप से डायबिटीज की बीमारी के शिकार हैं। उनके परिजनों ने बताया कि प्रभात झा को हाथ-पैर के अलावा लिवर में भी तकलीफ बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें तत्काल एडमिट कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सांसद झा को इंटेंसिव केयर की सलाह दी है। इसके अलावा सीएम आयुष मंत्री हर्ष सिंह को देखने एस्कॉर्ट अस्पताल भी जाएंगे। हर्ष सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के बाद अस्पताल लाया गया था।
वरिष्ठ डायबिटिक और किडनी एक्सपर्ट डॉ. सुब्रत मंडल ने बताया कि डायबिटिज की बीमारी होने पर इसका असर दोनों किडनियों पर होता है, जिससे दोनों किडनियों के खराब होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही शरीर में रक्त का
संचालन टीशू में नहीं होता है, जिससे ब्लड का सर्कुेलेशन भी रूक जाता है। ब्लड सर्कुेलेशन के रूकने से आमतौर पर हार्टअटैक का खतरा भी पैदा हो जाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |