Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता Sunny Deol अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पाकिस्तान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं, बल्कि भारत में हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता Dharmendra के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी मां भारत है, तो पाकिस्तान मेरी मौसी है। हम सब कहीं न कहीं एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।"
सनी देओल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उनके बयान की आलोचना करते हुए इसे अनुचित बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे भारत-पाकिस्तान के साझा इतिहास और सांस्कृतिक संबंधों के संदर्भ में देखा। बयान को लेकर ऑनलाइन बहस तेज हो गई और यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |