टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज
TV actress Aditi Sharma , husband ,domestic violence

टीवी शो अपोलीना- सपनों की उड़ान की अभिनेत्री अदिति शर्मा ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक और ससुराल पक्ष के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद पति का व्यवहार बदल गया। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर अपमानित किया जाता था, चरित्र पर सवाल उठाए जाते थे, मोबाइल की जांच की जाती थी और पैसों को लेकर भी विवाद होता था। अदिति का कहना है कि 2021 में दोनों की मुलाकात ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। करीब तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने नवंबर 2024 में परिवार की सहमति से शादी की थी।

शिकायत में अदिति ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद उनके सोने और हीरे के जेवर सास ने अपने पास रख लिए और बार-बार मांगने के बावजूद वापस नहीं किए। उनका कहना है कि लगातार विवाद बढ़ने के कारण दोनों अलग-अलग कमरों में रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में अब तक आरोपियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.