Dakhal News
उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के रामघाट स्थित आरती स्थल पर साेमवार प्रातः हरियाणा से आया एक परिवार स्नान कर रहा था। इसी दौरान उनका 12 वर्षीय पुत्र प्रणव पिता रमन निवासी रोहतक शिप्रा नदी में गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह बालक नदी में डूबने लगा। वहाँ मौजूद होमगार्ड सैनिक विजय दायमा ने बिना विलंब किए तत्काल नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे बालक को जीवित बचा लिया।
क्षिप्रा नदी अभी पानी से लबालब भरी है। छोटा पुल अभी भी डूबा हुआ है। पानी उसके ऊपर से बह रहा है। होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के सैनिकों द्वारा रामघाट पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |