Dakhal News
भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाईं ... इस मौके पर प्रेत बाधाओं से पीड़ित लोग भी नर्मदा तट पर पहुंचे ... और अपनी मान्यताओं के अनुसार पूजा पाठ कर इसने मुक्ति के प्रयत्न किये ...
चैत्र भूतडी अमावस्या महापर्व का मालवा और निमाड़ अंचल मैं काफी महत्व माना गया है ... एक दिन पहले से ही श्रद्धालु नर्मदा तट पर आना शुरू हो जाते हैं ... जहां श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर सिद्धेश्वर महादेव का जल अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की जाती हे। चेत्र की भूतडी अमावस्या के एक दिन बाद से ही चैत्र की नवरात्रि प्रारंभ हो जाती है इसी को लेकर भूतडी अमावस्या पर्व पर वह लोग भी सम्मिलित होते हैं जो की प्रेत बाधा एवं असाध्य रोग से पीड़ित होते हैं ... चौदस की रात को रात भर देव बाबाओ की बैठकों का दौरा चलता है ... असाध्य रोग एवं बाहरी वादा से ग्रसित लोगों पर देव बाबा असर दिखाते हैं .. अमावस्या पर्व स्नान को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने भी बड़े पैमाने पर इंतजार किए थे ...
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |