एक लोटा जल हर समस्या का हल
bhopal, A pot of water , solution to every problem

शिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करना हो तो सिर्फ एक काम कीजिये एक लोटा जल अपनी मनोकामना के साथ शिव को अर्पित कर दीजिये ,देखिये एक लोटा जल हर समस्या का हल बन जाएगा। अगर समस्या ग्रस्त आदमी रोज देवाधिदेव महादेव को एक लोटा जल अर्पित करता रहे तो उसके जीवन से समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाएंगी। यह कहना है प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का।

 

कुबेश्वर धाम में इन दिनों महाशिवरात्रि महोत्सव की अनोखी छटा है। इस अवसर पर ख़ास शिव चर्चा करते हुए प्रख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा मेरा युवाओं से आव्हान है वे शिव मार्ग पर चलकर शिव की शरण में आएं। उनका जीवन बदल जाएगा। उन्हें कहीं नहीं जाना घर में रहकर शिव साधना करें और अपने शिवत्व को प्राप्त करें। कहीं कोई समस्या है तो भोलेनाथ को एक लोटा जल अर्पित कर दें। सब भटकन दूर हो जाएगी ,जीवन सत मार्ग पर आने  लगेगा ।

 

एक लोटा जल क्या जादू है पूछने पर पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं चामत्कार है। आपको कोई तकलीफ है ,समस्या है हमारे पास या  कहीं और जाने की जरुरत नहीं। आपके घर के पास गली ,मोहल्ले में जहाँ कहीं भी शिव धाम हो मेरे भोले के पास जाओ। शंकर की  चौखट पर अपने मन की बात कहो और एक लोटा जल अर्पित कर दो। शिवरात्रि क्या कोई अवसर हो। हर रोज भोलेबाबा को एक लोटा जल अर्पित कीजिये और हर समस्या का हल पा लीजिये। जैसे घर में बुजुर्गों से बात कर मन हल्का हो जाता है, ऐसे ही भोले बाबा सृष्टि के सबसे बड़े हैं उनसे मन की बात कह दें और फिर चमत्कार देखें।

 

युवाओं में भ्रम है शिव भांग ,धतूरा गांजा का नशा करते हैं ? इस पर पंडित जी मुस्कुरा कर कहते हैं सनातन को लेकर भ्रम पैदा किये जाते रहे हैं। लेकिन यह सब गलत है। शिव स्वयं में एक नशा हैं। शिव का नशा कीजिये और सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचिए। आप शिव या अपने किसी भी इष्ट देव या देवी को पूजिये उनसे मार्गदर्शन लीजिये और आगे बढिये।

 

कहते हैं शिव सब कुछ दे देते हैं।

इस सवाल के जवाब में पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं ब्रम्हांड में जो  कुछ है ,उन्हीं का है। वे भोलेभाले हैं। जल्दी प्रसन्न होते हैं वे भक्त का भाव देखते हैं। शिव वो गुरु हैं जिन्होंने माँ सरस्वती को वीणा का स्वर दिया। कुबेर को खजाना दिया। गणेश जी को ऋद्धि -सिद्धि दे दीं। और तो और रावण को महाप्रतापी लंकापति रावण बना दिया। वे सब को सब देते हैं। लेकिन उनका मार्ग सत्य का है ,आनंद का है वे आनंद के ईश्वर हैं। हर भक्त को पद प्रतिष्ठा देते हैं। बस आपको शिव को रिझाना आना चाहिए। उन्हें रिझाने का अपना आनंद है।वैसे बता दूँ गलत करने वालों के लिए शिव रूद्र हैं।  

 

महादेव के लिए कोई विशेष पूजा विधि है क्या ?

पंडित प्रदीप मिश्रा कहते है शिव पूजा सबसे आसान ,जो हो वो चढ़ा दो ,फूल ,फल बिल्व पत्र ,शमी। अगर कुछ नहीं तो एक लोटा जल चढ़ा दो। उनके लिए तो कपड़े बदलने की भी नहीं ,सिर्फ  मन ,हृदय और कलेजा बदलने की जरुरत है। सिर्फ मन से शिव भक्त हो जाएँ और उनका पूजन करे।

 

आप बेलपत्र के बहुत उपाय बताते हैं ? पूछने पर पंडित मिश्रा कहते हैं बेलपत्र खुद एक उपाय है। 64 योगिनियां ,सभी देवी देवता बेलपत्र में विराजे हैं। बेलपत्र शिव को समर्पित कीजिये और खुशहाल हो जाइये।

 

शैव और वैष्णव में कोई भेद विवाद है क्या ,का जवाब देते हुए प्रदीप मिश्रा कहते हैं। भगवान् शिव ही प्रथम वैष्णव हैं। विवाद काहे का। शिव ने सबको संजोया है। शिव पद्धति ही अंतिम सत्य है। फिर आपके उपाय क्या हैं। यह सुनकर पण्डित मिश्रा कहते हैं मेरे कोई उपाए नहीं है जो शिवमहापुराण के 24 हजार श्लोकों में लिखा है मैं तो वही बताता हूँ।

 

शिव ,लक्ष्मी देते हैं ,पूछने पर जवाब आता है। शंकर कुबरेश्वर महादेव हैं। कुबेर भंडारी हैं। शिव ने ही लक्ष्मी ,नारायण को दी। शिव के आदेश से लक्ष्मी शिव भक्तों के पास हैं। शिव पूजा किसी को भी धनपति बना देती है।

 

Dakhal News 25 February 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.