
Dakhal News

मऊगंज जिले के नईगढ़ी में शराब कारोबारियों ने अपने ही पुराने कर्मचारियों पर हमला किया। इस दौरान मारपीट के साथ फायरिंग की घटना भी हुई। यह विवाद शराब कारोबारी के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था।
घायल युवकों में प्रांशु सिंह शामिल हैं, जिनके साथ पैसे का विवाद चल रहा था। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें मऊगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, जहां एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में पाया गया और कारतूस के खोखे भी बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |