
Dakhal News

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को केरल के कई लोकसभा सदस्यों के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों की मदद का आग्रह किया। यह मुलाकात संसद भवन परिसर स्थित शाह के कार्यालय में हुई। वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने इस मुलाकात के सियासी मायने को लेकर अपनी राय व्यक्त की और इसे लेकर एक पोस्ट किया।
सुशांत सिन्हा ने लिखा, "बहन प्रियंका ही राहुल गांधी के लिए बड़ी सियासी चुनौती साबित होने वाली हैं। कल उस वक्त इसका संकेत मिला जब प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के काम के लिए टीम के साथ सीधे गृहमंत्री अमित शाह के पास चली गईं। राहुल गांधी से ऐसी उम्मीद भी करना मुश्किल है।"
उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने यह साबित कर दिया है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र के काम के लिए व्यक्तिगत अहंकार को बीच में नहीं लातीं, जो राहुल गांधी की इगोइस्टिक छवि से बिलकुल उलट है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में राहुल गांधी को उनके खुद के लोग भी नकारने न लग जाएं, क्योंकि उनके गठबंधन साथी पहले ही उन्हें नकार चुके हैं।
सुशांत सिन्हा ने यह भी कहा कि गांधी परिवार की तरफ से केंद्र सरकार के किसी मंत्री, विशेष रूप से गृह मंत्री से इस तरह की मुलाकातें दुर्लभ रही हैं, और यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रियंका गांधी ने इसे एक सियासी संदेश के रूप में पेश किया है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |